David Miller: गुजरात टाइटंस के लिए गुड न्यूज, इस मैच से उपलब्ध होंगे किलर-मिलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2024, 10:31 PM IST

David Miller: गुजरात टाइटंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को लेकर खबर आ रही है कि वह अगले मैच से वापसी करने वाले हैं। गुजरात लगातार दो मैच हार चुकी है ऐसे में मिलर की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस के लिए गुड न्यूज
  • डेविड मिलर की वापसी लगभग तय
  • स्पेंसर जॉनसन ने दी जानकारी

गुजरात टाइटंस के ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो मैच से बाहर रहने वाले डेविड मिलर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के अगले मैच से भी बाहर हो सकते हैं। टाइटंस की टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले मिलर की गैरमौजूदगी में टीम ने पिछले दोनों मैच गंवाए हैं।

David Miller

डेविड मिलर (साभार-IPL)

वर्ष 2022 के चैंपियन और पिछले साल के उप विजेता टाइटंस को अपने पिछले दो मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम को इस दौरान मिलर की आक्रामक बल्लेबाजी की कमी खली।

End of Feed