क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs SRH: घर के बाहर तीसरी जीत के बाद क्या बोले हैदराबाद के कप्तान कमिंस, किसे बताया जीत का हीरो

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 10, 2024, 01:24 AM IST

IPL 2024, PBKS vs SRH, Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, Pat Cummins Statement: मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबजे में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 विकेट से हराया। टीम की यह तीसरी जीत है। टीम को सभी जीत घर के बाहर मिली है। इस जीत के बाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस खिलाड़ियों को बताया मैच का हीरो।

Image

जीत के बाद खुशी मनाते हुए हैदराबाद के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद।
  • हैदराबाद ने पंजाब को 2 रन से दी पटखनी।
  • जीत के बाद क्या बोले हैदराबाद के कप्तान कमिंस।

IPL 2024, PBKS vs SRH, Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, Pat Cummins Statement: शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन दोनों खिलाड़ी इस बार अपनी टीम पंजाब किंग्स को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को उसी के घर में 2 रन से हराया। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना सकी। शशांक सिंह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन। वहीं, आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन की नाबाद पारी खेली।

नीतीश ने खेली अर्धशतकीय पारी

पंजाब के घर में हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम के तीन खिलाड़ी 50 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नीतीश रेड्डी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 172.97 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। इसके बाद अब्दुल समद ने 208.33 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 22 रन बनाए। पंजाब के खिलाफ ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन का बल्ला शांत रहा।

जीत के बाद क्या बोले कमिंस?

आईपीएल के मौजूदा सीजन में घर के बाहर तीसरा मुकाबला जीतने के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि आज का मुकाबला काफी शानदार रहा। शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। मैं और भुवी ने नई गेंद से कुछ विकेट लेने की कोशिश की। वहीं, अर्धशतकीय पारी खेलने वाले नीतीश की कमिंस ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश ने शानदारा बल्लेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने शानदार फील्डिंग की और 3 ओवर भी फेंके।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article