IND vs NZ: स्पिन फ्रैंडली पिच की संभावना पर डेरिल मिचेल ने बताई न्यूजीलैंड की रणनीति

IND vs NZ: 3 मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पूणे में खेला जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी। ऐसे में डेरिल मिचेल ने टीम की रणनीति पर बात की है।

IND vs NZ: ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने कहा है कि न्यूजीलैंड को बेंगलुरू टेस्ट में मिली जीत को पीछे छोड़कर बृहस्पतिवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के दौरान संभावित रूप से स्पिन के अनुकूल हालात से तेजी से सामंजस्य बैठाना होगा। न्यूजीलैंड ने भारत को उसके मैदान पर 36 साल में पहली बार शिकस्त देते हुए तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने का दावा मजबूत करने के लिए भारत के पुणे में स्पिन की अनुकूल पिच पर पलटवार करने की उम्मीद है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (15)

भारत बनाम न्यूजीलैंड (साभार-ICC)

मिचेल ने मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड के ट्रेनिंग सत्र के बाद मीडिया से कहा, ‘‘एक जीत जो हम नहीं कर सकते, वह यह है कि हम सतह को नहीं बदल सकते। इसलिए हमारे सामने जो है हमें उसे देखते हुए प्रतिक्रिया देनी होगी और तेजी से सामंजस्य बैठाना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कीवी खिलाड़ी के तौर पर हमें इस पर गर्व है कि हम वर्तमान में जीते हैं, हम अपने पैर जमीन पर रखते हैं और जितना अधिक संभव को वर्तमान में रहने की कोशिश करते हैं।’’

End of Feed