Danish Kaneria targets Congress: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय पार्टी केवल तेलंगाना में सरकार बनाने के करीब है वहीं कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार लगभग गंवा दी है। मध्यप्रदेश में भी बीजेपी सरकार बचाने में कामयाब रही है। इस खराब प्रदर्शन के बाद जहां विपक्षी नेता कांग्रेस को लगातार घेर रहे हैं वहीं इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी इसमें कूद पड़े हैं।
दानिश कनेरिया (फोटो- icc/danish kaneria twitter)
दानिश कनेरिया लगातार अपने ट्वीट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा है कि पनौती कौन है? उनके इस ट्वीट को लोग विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार से जोड़ रहे हैं। ये हर तरफ वायरल हो गया है। इस पर फैंस मजेदार रिप्राई कर रहे हैं और मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।
कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया था हमला
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। इसके बाद 21 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तर्क दिया कि पीएम मोदी, जिन्हें उन्होंने 'पनौती' कहा था, के कारण भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मैच हार गई। इस बयान के बाद दोनों ही पार्टियों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी।
