विराट का आईपीएल में अच्छा करना टी20 वर्ल्ड के लिए जरूरी, बोले- स्टेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 08:12 PM IST

साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन ने विराट कोहली के वर्ल्ड कप में खेलने के चांस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें आईपीएल में रन बनाना चाहिए। कोहली 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद नहीं खेले हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में जगह बनाने के बनाने के लिए विराट कोहली का आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बड़े स्कोर बनाना निहायती जरूरी है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में कुछ अन्य खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली जनवरी में घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 अंतररराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं। पारिवारिक कारणों से वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पाये थे।

dayle steyn

डेल स्टेन (साभार-X)

स्टेन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ के दौरान एक बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसके लिए रन बनाना बहुत अहम है क्योंकि इससे वह विश्व कप से पहले अच्छी स्थिति में होगा। ’’उन्होंने कहा, ‘‘कई सारे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल में ऊंची छलांग लगायी है क्योंकि उसने ब्रेक लिया था और ऐसे कई दावेदार हैं जिन्हें विश्व कप टीम में शामिल करना संभव है। ’’

End of Feed