CSK का दांव निकला सही, आईपीएल से पहले अनकैप्ड खिलाड़ी ने जड़ दिया तिहरा शतक

Sameer Rizvi Triple century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में सीएसके ने 8 करोड़ से भी ज्यादा पैसे देकर समीर रिजवी को खरीदा था। अब उनका ये दांव सही होता नजर आ रहा है। इस युवा स्टार ने तिहरा शतक जड़ दिया है।

Sameer Rizvi Triple century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले ही सीएसके के स्टार खिलाड़ी समीर रिजवी ने तिहरा शतक जड़कर धमाल मचा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के बेशकीमती खिलाड़ी समीर रिज़वी ने 26 फरवरी कोसीके नायडू ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आग लगा दी। सौराष्ट्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रिज़वी ने 266 गेंदों में 33 चौकों और 12 छक्कों की मदद से शानदार 312 रन बनाए। जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चाएं होने लगी।

Sameer Rizvi

समीर रिजवी (फोटो- Sameer rizvi instagram)

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ टीम के साथी ऋतुराज शर्मा के शानदार शतक (222 गेंदों पर 132 रन) ने उत्तर प्रदेश को 139.2 ओवर के बाद 684/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में सौराष्ट्र के गेंदबाजों पर लगातार आक्रमण करके घरेलू मैदान पर बढ़त हासिल कर ली। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरते हुए रिज़वी ने पहले दिन का समापन 134 रनों की प्रभावशाली पारी के साथ नाबाद रहते हुए किया था।

End of Feed