CSK vs RR: चेन्नई के खिलाफ नीतीश राणा की पारी देख गदगद हुए केन विलियमसन, तारीफ में कह दी बड़ी बात

CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है। टीम की तरफ से नीतीश राणा ने दमदार पारी खेली है और जीत में खास भूमिका निभाई है। इसके बाद केन विलियमसन ने उनकी जमकर तारीफ की है।

CSK vs RR: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन नेनीतीश राणा की प्रशंसा करते हुए उनकी 36 गेंद में 81 रन की पारी को ‘शीर्ष स्तर की बेहतरीन पारी’ कहा और चेन्नई सुपरकिंग्स पर छह रन की जीत का श्रेय राजस्थान रॉयल्स के क्षेत्ररक्षण को भी दिया।तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुएनीतीश ने आक्रामक पारी खेली जिससे रॉयल्स ने नौ विकेट पर 182 रन बनाए और फिर सुपरकिंग्स को छह विकेट पर 176 रन पर रोककर सत्र की पहली जीत दर्ज की।

nitish rana

नीतीश राणा (फोटो- X)

वानिंदु हसरंगा के चार विकेट और कार्यवाहक कप्तान रियान पराग का शिवम दुबे का एक हाथ से शानदार कैच लपकने सहित टीम के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण ने जीत में अहम भूमिका निभाई।सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके विलियमसन ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा कि 'नितीश स्पिन के खिलाफ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत तेज गेंदबाजी के खिलाफ की, गति का अच्छा इस्तेमाल किया।शायद बाएं हाथ, दाएं हाथ के संयोजन के कारण वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। यह शीर्ष स्तर की एक बेहतरीन पारी थी।'

End of Feed