CSK vs RCB Pitch Report: चेन्नई और बेंगलुरू के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, CSK vs RCB Pitch Report In Hindi Today Match: आज (28 March 2025) इंडियन प्रीमियर लीग में बहुत बड़ा मैच खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अब तक एक भी खिताब ना जीत पाने वाली, लेकिन सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू। दोनों दिग्गज टीमें इस सीजन का अपना-अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। आज होने वाला इनका मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे चेन्नई बनाम बेंगलुरू आईपीएल 2025 आज के मैच की पिच रिपोर्ट और सभी जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज होगा बड़ा मुकाबला
  • आज आमने-सामने होंगी चेन्नई और बेंगलुरू की टीमें
  • धोनी और विराट की टक्कर चेन्नई के मैदान पर होगी

CSK vs RCB Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में आज फिर से एक बहुत बड़े मैच की बारी है जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इस मैच में आमने-सामने होंगी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru) की शानदार टीमें। सभी प्रशंसकों के बीच इस मुकाबले को लेकर ज्यादा उत्साह इस बात को लेकर भी है कि एक बार फिर भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो बड़े चेहरे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) एक दूसरे के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही अपनी टीमों के पूर्व कप्तान हैं और अब दोनों टीमों की अगुवाई युवा खिलाड़ियों के हाथों में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)। सीएसके और आरसीबी के बीच होने वाला आज का आईपीएल 2025 मुकाबला शाम 7:30 बजे से चेन्नई (Chennai) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें मौजूदा सीजन में अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत से आगाज किया था। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देते हुए विजयी शुरुआत की थी।

CSK vs RCB Pitch Report IPL 2025 Today Match

चेन्नई बनाम बेंगलुरू आज के मैच की पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और आज की मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच से पहले आपको बताएंगे कि इन दो बड़ी टीमों के बीच का आंकड़ों की नजर से टूर्नामेंट में आमने-सामने का इतिहास कैसा रहा है। चेन्नई और बेंगलुरू के बीच अब तक आईपीएल में 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा बहुत भारी रहा है। चेन्नई ने 21 बार आरसीबी को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है, जबकि बेंगलुरू की टीम सिर्फ 11 मैचों में चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर पाई है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। आज इन दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2025 का मैच चेन्नई में होने जा रहा है इसलिए यहां के मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों के आंकड़े भी जान लेते हैं। चेन्नई में दोनों टीमें अब तक 9 बार आमने-सामने आ चुकी हैं और दिलचस्प बात ये हैं कि इनमें से 8 मैचों में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यहां सिर्फ एक ही मैच जीतने में सफल रही है और वो भी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में, उसके बाद से अब तक चेन्नई के मैदान पर बेंगलुरू को एक भी जीत नहीं मिल सकी है।

End of Feed