LIVE

CSK vs GT Highlights: गुजरात ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, चेन्नई को पटखनी देकर जीता मुकाबला

आदित्य साहूUpdated Apr 26, 2026, 21:07 IST

CSK vs GT Highlights: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने गुजरात टाइटन्स की चुनौती थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। आईपीएल 2026 के 37वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

CSK vs GT Highlights: गुजरात ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, चेन्नई को पटखनी देकर जीता मुकाबला
CSK vs GT Highlights: गुजरात ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, चेन्नई को पटखनी देकर जीता मुकाबला

CSK vs GT Highlights: आईपीएल के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ। सुपर संडे का यह पहला मुकाबला था जो दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला गया। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। इस मैच में चेन्नई की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ ने की। वहीं गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में थी। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। इस मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी नजर नहीं आए। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बहुमूल्य 74 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं गुजरात की तरफ से कैगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। अरशद खान ने दो, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात ने यह मैच 8 विकेट से जीता। जीटी ने 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इस जीत में साई सुदर्शन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 46 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के लगाते हुए शानदार 87 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से अकील हुसैन और नूर अहम को एक-एक विकेट मिला।


दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच इससे पहले 8 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान CSK को 4 मैच में जीत मिली है। GT ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2025 में दोनों के बीच एक मैच हुआ था। उसको CSK ने 83 रन से जीता था। आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। पहले मैच में GT को 35 रन से जीत मिली थी। दूसरा मुकाबला CSK ने 63 रन से जीता था।

APR 26, 2026 19:09 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 8 विकेट से जीता गुजरात टाइटंस

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया है। जीटी ने 16. ओवर में 2 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस जीत में साई सुदर्शन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 46 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के लगाते हुए शानदार 87 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।
APR 26, 2026 18:59 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: जीत के मुहाने पर पहुंची गुजरात टाइटंस

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 73 और जोस बटलर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 18:42 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को जीत के लिए 54 गेंदों में चाहिए 66 रन

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 11 ओवर में 1 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 49 और जोस बटलर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 18:17 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात के कप्तान लौटे पवेलियन

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया है। गुजरात ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 26 और जोस बटलर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 17:50 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात की धीमी शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने भी धीमी शुरुआत की है। गुजरात ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 11 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 17:24 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई ने गुजरात को दिया 159 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। कप्तान गायकवाड़ ने शानदार नाबाद 74 रनों की पारी खेली। चेन्नई ने गुजरात को 159 रनों का लक्ष्य दिया है।
APR 26, 2026 17:20 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: जेमी ओवरटन हो गए आउट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं। कप्तान गायकवाड़ 60 रन बनाकर एक तरफ खड़े हैं।
APR 26, 2026 17:08 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का 6वां विकेट आउट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना 6वां विकेट गंवा दिया है। कार्तिक शर्मा 15 रन बनाकर कैगिसो रबाडा का शिकार हुए हैं।
APR 26, 2026 17:04 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का स्कोर 17 ओवर में 113 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। कप्तान गायकवाड़ 58 और कार्तिक शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 16:59 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: कप्तान गायकवाड़ ने पूरा किया अपना पचासा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरकार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। रुतुराज ने 49 गेंदों में यह 50 पूरा किया है।
APR 26, 2026 16:58 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का स्कोर 16 ओवर में 102 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। कप्तान गायकवाड़ 48 और कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 16:56 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का पांचवा विकेट आउट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 22 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
APR 26, 2026 16:53 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: राशिद खान के ओवर में बने 21 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर बेबस नजर आ रही चेन्नई सुपर किंग्स को राशिद खान के ओवर के रूप में संजीवनी मिली। राशिद ने अपने पहले ओवर में 21 रन दिए। चेन्नई ने 15 ओवर में 96 रन बना लिए हैं।
APR 26, 2026 16:48 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का स्कोर 14 ओवर में 75 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। कप्तान गायकवाड़ 43 और शिवम दुबे 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 16:41 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का स्कोर 13 ओवर में 66 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद ही खराब शुरुआत की है। चेन्नई ने अपनी पारी का पहला छक्का 13वें ओवर में जाकर लगाया। कप्तान गायकवाड़ टीम को संभालने की कोशिश में लगे हैं।
APR 26, 2026 16:33 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात के सामने बेबस दिख रहे चेन्नई के बल्लेबाज

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे हैं। चेन्नई 12 ओवर के बाद 50 रनों पर पहुंची है।
APR 26, 2026 16:25 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का स्कोर 10 ओवर में मात्र 43 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। चेन्नई की टीम 10 ओवर में मात्र 43 रन बना पाई है। उसके 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
APR 26, 2026 16:16 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई ने खोया अपना चौथा विकेट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा विकेट भी खो दिया है। डेवाल्ड ब्रेविस 9 गेंदों में मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
APR 26, 2026 16:10 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का स्कोर 7 ओवर में 33 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद ही खराब शुरुआत की है। चेन्नई 7 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 33 रन बना पाई है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 15 और डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 26, 2026 16:05 IST

CSK vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई का पावरप्ले में स्कोर 28 रन पर तीन विकेट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद ही खराब शुरुआत की है। चेन्नई 6 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 28 रन बना पाई है।