MI vs CSK: धोनी से 3 छक्के खाने और हार के बाद हार्दिक ने दी ऐसी प्रतिक्रिया जीत लिया सीएसके फैंस का दिल

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ हार के बाद धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने धोनी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सीएसके के फैंस को खासा पसंद आएगा। धोनी ने हार्दिक के ओवर में हैट्रिक छक्के लगाए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. चेन्नई और मुंबई का मुकाबला
  2. हार्दिक पांड्या ने दी धोनी पर प्रतिक्रिया
  3. मुंबई को मिली चौथी हार

MI vs CSK: आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। मुंबई के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य था, लेकिन रोहित शर्मा के नाबाद शतकीय पारी के बावजूद एमआई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना पाई। रोहित शर्मा ने 63 गेंद में 103 रन का नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। सीएसके की गेंदबाजी के हीरो रहे मथिसा पथिराना जिन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। रोहित ने 12 साल के बाद आईपीएल में शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने जब केकेआर के खिलाफ शतक जड़ा था तब भी वह कप्तान नहीं थे। रोहित ने साल 2012 में केकेआर के खिलाफ शतक लगाया था।

Hardik Pandya On MS Dhoni

हार्दिक पांड्या (साभार-AP)

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। सीएसके की ओर से शिवम दुबे ने 38 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेली। दुबे के अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंद में 69 रन बनाए। इन दोनों के अलावा एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में शानदार तरीके से फिनिश किया। उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद पर हैट्रिक छक्के लगाए। धोनी ने 4 गेंद में 500 की स्ट्राइक रेट से 20 रन की पारी खेली।

End of Feed