उच्च न्यायालय ने राजस्थान रॉयल्स IPL टीम मालिकों पर जुर्माने की कटौती बरकरार रखी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 02:27 PM IST

Rajasthan Royals, IPL: बॉम्बे उच्च न्यायालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकों पर कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए लगाये गये जुर्माने को कम करने के एक न्यायाधिकरण के आदेश को बरकरार रखा है।

KEY HIGHLIGHTS

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकों पर कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए लगाये गये जुर्माने को कम करने के एक न्यायाधिकरण के आदेश को बरकरार रखा है। न्यायाधिकरण ने जुर्माने की 98 करोड़ रुपये की राशि को घटाकर 15 करोड़ रुपये करने का आदेश पारित किया था।

Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स (AP File)

न्यायमूर्ति के आर श्रीराम और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर की गयी अपील को खारिज कर दिया जिसमें उसने 11 जुलाई 2019 को न्यायाधिकरण द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि न्यायाधिकरण सबूत और विश्लेषण के आधार पर ही इस राशि को घटाने के निष्कर्ष पर पहुंचा है।

End of Feed