आकाशदीप ने बताया ओवल में 66 रन की यादगार पारी खेलने के बाद गौतम गंभीर ने उनसे क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 66 रन की यादगार पारी खेलने वाले आकाशदीप ने बताया है कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनसे जो कहा था वो उसे कभी नहीं भूल सकेंगे।

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने कहा कि उनका पहला इंग्लैंड दौरा काफी सहज रहा जहां एक कोच ने खुद से ज्यादा उन पर विश्वास किया, एक कप्तान ने मुश्किल समय में साथ दिया और माहौल घर जैसा था, जबकि परिस्थितियां विदेशी मैदान से ज्यादा घरेलू मैदान जैसी थी। आकाशदीप ने एक मैच में 10 विकेट और दूसरे में अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे वह रातों-रात स्टार बन गए लेकिन वह यह नहीं भूल सकते कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ओवल में 66 रन बनाने के बाद उनसे क्या कहा था।

Akashdeep

आकाशदीप (फोटो क्रेडिट AP)

तुम्हें खुद नहीं है पता क्या कर सकते हो

इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पीटीआई से कहा,'गौतम भाई ने मुझसे कहा, तुमको खुद पता नहीं तुम क्या कर सकते हो। देखो,मैं तुमसे कह रहा था कि तुम यह कर सकते हो। तुम्हें हमेशा इसी समर्पण के साथ खेलना होगा। गौतम भाई बहुत ही जुनूनी कोच हैं। वह हमेशा हमें प्रेरित करते हैं। वह मेरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर मुझसे भी ज्यादा विश्वास करते हैं।'

End of Feed