IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, भारत से टकराने के लिए इस चीज की खास तैयारी कर रही है उनकी टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2023, 08:52 PM IST

India vs Australia test series: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई सदस्य भारत दौरे पर आ चुके हैं और टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने खुलासा किया है कि एक खास चीज भारत में सफलता की मुख्य वजह बन सकती है और उनकी टीम इसी की तैयारी में जुटी है।

IND vs AUS Test Series 2023: आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि आगामी बोर्डर-गावस्कर ट्राफी के चार टेस्ट मैचों में उनकी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनरों से निबटना होगी। आस्ट्रेलियाई टीम अभी नौ फरवरी से नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में लगी है।मैकडोनाल्ड ने इससे पहले अपने बल्लेबाजों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें ‘स्लाइड स्पिन’ से निबटने के लिए अपने खुद के तरीके ढूंढने होंगे।

australia cricket team

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का अभ्यास सत्र

आस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच खेलने के बजाय खुद ही अभ्यास करने को प्राथमिकता दी है। मैकडोनाल्ड ने बुधवार को टीम के बेंगलुरू रवाना होने से पहले कहा, ‘‘मेरा मानना है की नई गेंद अधिक स्लाइड होती है। हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘स्लाइड स्पिन’ है। पूरी संभावना है कि हमारे सलामी बल्लेबाजों को शुरू में स्पिन गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अभ्यास के दौरान इस पर विशेष गौर किया जा रहा है तथा बल्लेबाजी कोच डिवा (माइकल डि वेंटो) इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।’’

End of Feed