क्रिस जॉर्डन ने रचा इतिहास, बने टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज

Chris Jorden Hat-Trick against USA:अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ इतिहास रच दिया वो टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिस जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ झटकी हैट्रिक
  • अमेरिका के खिलाफ पांच गेंद में चटकाए 4 विकेट
  • बने टी20 विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश बॉलर

Chris Jorden Hat-Trick: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने टी20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ इतिहास रच दिया। जॉर्डन को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में मार्क वुड की जगह शामिल किया गया था। उन्होंने कप्तान जोस बटलर के इस निर्णय को अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर सही साबित कर दिखाया। जॉर्डन ने पारी के 19वें ओवर की पांच गेंद में बगैर कोई रन दिए चार विकेट झटके और अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली। क्रिस जॉर्डन टी20 विश्व कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले आठवें गेंदबाज बने। उनसे पहले सात गेंदबाज आठ बार हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं। जॉर्डन टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

Chris Jorden

क्रिस जॉर्डन

पांच गेंद में चटकाए 4 विकेट, बने हैट्रिक चटकाने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज

क्रिस जॉर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर कोरी एंडरसन को आउट किया। इसके बाद दूसरी गेंद खाली गई लेकिन तीसरी गेंद पर अली खान को बोल्ड, नौश्तुष केनजिगे को एलबीडब्लू और पांचवीं गेंद पर सौरभ नेत्रवलकर को बोल्ड करके हैट्रिक पूरी कर ली। वो इंग्लैंड के लिए टी20 क्रिकेट में हैट्रिक चटकाने वाले पहले गेंदबाज भी बने।

End of Feed