T20 World Cup: क्रिस गेल ने कहा, विश्व कप के लिए विंडीज को है इस प्लेयर की मारक क्षमता की दरकार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 21, 2024, 12:24 AM IST

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज की टीम में इस धाकड़ तेज गेंदबाज को शामिल किया जाना चाहिए। विंडीज की टीम को उस खिलाड़ी की मारक क्षमता की होगी दरकार?

न्यूयॉर्क: वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुपर स्टार और पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए कैरेबियाई टीम में तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को शामिल किए जाने की वकालत की है। शमर जोसेफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाकर रातों-रात स्टार बने थे। गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में 68 रन देकर 7 विकेट लेकर जोसेफ ने वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक और यादगार जीत में अहम भूमिका अदा की थी। ये जीत वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 27 साल लंबे इंतजार के बाद मिली थी।

Ali Khan and Chris Gayle

अली खान और क्रिस गेल (साभार T20 World Cup)

शमर जोसेफ की मारक क्षमता की पड़ेगी जरूरत

गेल ने शमर जोसेफ को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करने की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज की टीम को जोसेफ की मारक क्षमता का जरूरत है। गेल ने कहा, वह मजबूत खिलाड़ी है, उसे टीम में होना चाहिए। हमारे पास पहले से ही अल्जारी जोसेफ हैं, इसलिए दो जोसेफ का विश्व कप में होना हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। हो सकता है कि दोनों खिलाड़ी एक साथ ना खेलें लेकिन दोनों में से किसी एक को चोट लगती है तो हमें मौजूदा टीम में उनकी जरूरत पड़ेगी। उसका टीम में चयन चयनकर्ताओं के लिए एक अच्छा सिरदर्द है।

End of Feed