IND vs ENG Semi final: इनके इशारों पर होगा भारत-इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच

IND vs ENG Semi final: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी गई। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भारतीय समयनुसार 27 जून को खेले जाएंगे।

IND vs ENG Semi final: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ऑफिशयल्स की घोषणा कर दी गई है। 27 जून को गयाना में खेले जाने वाले इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के क्रिस गफ्फनी और ऑस्ट्रेलिया के रॉडनी टकर फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा जोएल विल्सन इस मैच में टीवी अंपायर और पॉल राइफल चौथे अंपायर होंगे। इस बड़े मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका में न्यूजीलैंड के जेफरी क्रो होंगे।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

रोहित शर्मा (साभार-T20 World Cup)

इन पर होगी पहले सेमीफाइनल की जिम्मेदारी

इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और भारत के नितिन मेनन त्रिनिदाद और टोबैगो के तारौबा में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन को इस मैच का मैच रेफरी नियुक्त किया गया है।

End of Feed