सचिन-द्रविड़ के खास क्लब में शामिल हुए पुजारा, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Cheteshwar Pujara record: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे सचिन राहुल द्रविड़ समेत कई दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

Cheteshwar Pujara record: अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले केवल चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पुजारा ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024 के तीसरे दौर में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

Chateshwar Pujara

चेतेश्वर पुजारा (फोटो- ICC TWITTER)

चेतेश्वर पुजारा को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 96 रन बनाने की जरूरत थी और उन्होंने मैच की पहली पारी में 43 और दूसरी पारी में 66 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। पुजारा मौजूदा रणजी ट्रॉफी अभियान में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सीज़न के शुरूआती मैच में राजकोट में झारखंड के खिलाफ नाबाद 243 रनों की पारी के साथ अपने सीज़न की शुरुआत की और दूसरे मैच में सौराष्ट्र में हरियाणा के खिलाफ 49 और 43 रन बनाए हैं।

End of Feed