गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद सीएसके के कप्तान पर पड़ी दोहरी मार, खिलाड़ियों पर हुआ लाखों का जुर्माना

Ruturaj Gaikwad Fined: आईपीएल 2026 के अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 89 रन के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और खिलाड़ियों पर मोटा जुर्माना लगाया गया है। जानिए क्या है मामला?

IPL Code of Conduct: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 89 रन के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स ने कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बगौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर ढेर हो गई। यह सीएसके की 19 साल के इतिहास में रन अंतर के आधार पर सबसे बड़ी हार है। इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 19वें सीजन में अपने सफर का अंत किया।

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

दूसरी बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई चेन्नई

गुजरात के खिलाफ करारी हार के बाद चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर टीम के धीमी गति से गेंदबाजी करने की वजह से मोटा जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स तय समय में अपने 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई। मौजूदा सीजन में चेन्नई की टीम दूसरी बार ओवर रेट मेंटेन करने में असफल रही। 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में भी सीएसके तय समय में ओवरों का कोटा खत्म करने में नाकाम रही थी।

End of Feed