Champions Trophy 2025: टीम इंडिया का पाकिस्तान जाने की संभावना बेहद कम, बोले- पूर्व पीसीबी प्रमुख

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 09:59 PM IST

Champions Trophy 2025: पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत के पाकिस्तान आने की संभावना बेहद कम है। खालिद महमूद 1989 और 1999 में दो बार पाकिस्तान के जूनियर और सीनियर टीम मैनेजर के रूप में भारत जा चुके है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद का मानना है कि भारत अगले साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। महमूद एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी बहुत कम संभावना है कि वे पाकिस्तान में खेलने के लिए सहमत होंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है तो यह पीसीबी और आईसीसी के लिए नुकसान का सौदा होगा।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi (146)

भारत-पाकिस्तान (साभार-ICC)

महमूद ने कहा, ‘‘भारत सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और उसका काफी दबदबा है। अगर वे पाकिस्तान में अपनी टीम नहीं भेजते हैं तो मुझे लगता है कि श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी उनकी राह पर चलेंगे।’’ महमूद 1989 और 1999 में दो बार पाकिस्तान के जूनियर और सीनियर टीम मैनेजर के रूप में भारत जा चुके है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत अगर पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा तो चैम्पियंस ट्रॉफी का राजस्व प्रभावित होगा। इसके आयोजन का खर्च बढ़ेगा और मुनाफा कम होगा।’’ महमूद ने कहा कि पीसीबी को खेल और राजनीति को नहीं मिलाने की अपनी नीति का पालन करना चाहिए।

End of Feed