Champions Trophy 2025: पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, इस देश में हो सकते हैं मुकाबले

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2024, 06:53 AM IST

Champions Trophy 2025 Venue : अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में किया जाने वाला है। हालांकि इसमें भारतीय टीम पड़ोसी मुल्क में जाएगी कि नहीं इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के कार्यकारी बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि अगले साल पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराना एक विकल्प हो सकता है क्योंकि आईसीसी भारत की भागीदारी पर फैसला नहीं ले सकता अगर सरकारी नीति उसके खिलाफ है ।

IND vs PAK, Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- ANI)

आईसीसी बोर्ड की बैठक दुबई में चल रही है।चैम्पियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च 2025 में होनी है जिस पर बातचीत बैठक के एजेंडे में नहीं थी लेकिन पीसीबी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह बीसीसीआई सचिव जय शाह और आईसीसी के आला अधिकारियों से बैठक से इतर बात करके आश्वासन लेने की कोशिश करेंगे।आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि बीसीसीआई टूर्नामेंट की तारीख करीब आने पर ही फैसला लेगा और यूएई में इसके आयोजन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

End of Feed