आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 न्यूजीलैंड स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड की मजबूत टीम का ऐलान, इस दिग्गज को मिली कमान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 न्यूजीलैंड स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट, Champions Trophy 2025 New Zealand Full Squad, Players List, ICC Champions Trophy New Zealand Captain: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी दुश्मन न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि देश को 24 साल बाद खिताब दिलाना चाहेंगे। आइए देखते हैं न्यूजीलैंड का पूरा स्क्वॉड

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 न्यूजीलैंड स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मंच सज चुका है और अब सभी को टूर्नामेंट की शुरुआत का इंतजार है। चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2025 के बीच पाकिस्तान और दुबई में किया जाने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए 2000 की चैंपियन न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम में केन विलियमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ रचिन रवींद्र जैसे युवा चेहरों का भी अच्छे से मिश्रण है। न्यूजीलैंड की ये टीम 25 साल बाद अब दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के इरादे से पाकिस्तान और दुबई में मैच खेलने वाली है। न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) करने वाले हैं।

New Zealand Champions Trophy 2025 Squad.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रूप ए में रखा गया है। इसमें भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं वहीं बांग्लादेश जैसी कमजोर टीमें भी है। न्यूजीलैंड को दो अलग-अलग देशों में अपने मैच खेलने पड़ेंगे ऐसे में उनके लिए दोनों देशों की परिस्थितियों में ढलना मुश्किल रहेगा। टीम का हालिया प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। वे श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर 10 साल बाद वनडे मैच हार गए हैं और बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

End of Feed