Champions Trophy 2025, IND vs NZ Win Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega, IND vs NZ Match: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के 12वें मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Champions Trophy 2025, India vs New Zealand Match Aaj ka match kaun jitega: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया एक और जीत हासिल करने के लिए रविवार को उतरेगी। महामुकाबले के 12वें मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमों की नजर पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने पर है। हालांकि, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम अभी तक अजेय रही है। भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने अपने-अपने मुकाबले में बांग्लादेश और पाकिस्तान को पटखनी दी है और अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले के बाद किसी एक टीम को विजयी रथ से उतरना होगा। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि टीम इंडिया इतने ही अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

IND vs NZ Win Prediction, IND vs PAK, IND vs NZ Match, IND vs NZ Match predictions, IND vs NZ T20 Match win prediction, IND vs NZ Match winning Prediction, Winning prediction of IND vs NZ ODI Match Today, IND vs PAK, India vs New Zealand Match Today Match predictions, prediction of IND vs NZ Match Today Match, भारत और न्यूजीलैंड मैच की भविष्यवाणी, India vs New Zealand prediction, today's ODI Match prediction, IND vs NZ Win Prediction, Champions Trophy 2025 IND vs NZ Match, IND vs NZ Match Win Prediction, Who will win today IND vs NZ match,

Aaj ka match kaun jitega prediction, आज का मैच कौन जीतेगा भारत बनाम न्यूजीलैंड।

भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड (IND vs NZ Head To Head)

वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत है। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 118 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया को 60 मैचों में और न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 वनडे मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच खेला गया है। यह मुकाबला 2000 में केन्या की मेजबानी में खेला गया था। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैम्पियन बनी थी।

End of Feed