Champions Trophy 2025: इस खास रणनीति के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगी पाकिस्तान की टीम

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान अपने सफर का आगाज 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। ट्राई सीरीज में टीम की ओर बाबर आजम ने ओपनिंग की थी। अब पाकिस्तान के अंतरिम कोच आकिब जावेद ने इसको लेकर अपनी राय बताई है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद ने बाबर आजम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ओपनिंग बल्लेबाज बनाए रखने का समर्थन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हार मिली। इसके बाद बाबर को ओपनिंग भेजने के फैसले पर सवाल उठे। लेकिन जावेद ने टीम प्रबंधन के इस कदम का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि पूर्व कप्तान इस नई भूमिका में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-PCB)

उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेशी दौरे में बाबर को हर मैच में पहले ही ओवर में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। फिर सैम अयूब चोटिल हो गए, जिससे बाबर को टेस्ट मैचों में भी ओपनिंग करनी पड़ी। इन पिचों पर बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में कोई परेशानी नहीं होती, इसलिए हमने अपने सबसे अच्छे बल्लेबाज को पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने के लिए भेजा। यह हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।"

End of Feed