Duleep Trophy Semi Final: सेंट्रल जोन के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा वेस्ट जोन, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 4, 2023, 02:32 PM IST

Duleep Trophy 2023 semi final: दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कल यानी बुधवार से खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से होगी। इस दौरान कई युवा और अनुभवी बल्लेबाजों पर सब की नजर भी होगी। यह मुकाबला अलूर में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।

Duleep Trophy 2023 semi final, Central Zone vs West Zone: वेस्ट जोन की टीम बुधवार से जब सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में उतरेगी तो सभी की नजरें चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी साव जैसे खिलाड़ियों पर होंगी, जो एक बार फिर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। वेस्ट जोन ने इस मुकाबले के लिए पुजारा, पृथ्वी, सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान को टीम में शामिल किया है और इन चारों के करियर के लिए यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

Central Zone vs West Zone

शिवम मावी और प्रियांक पांचाल।

भारत के लिए 103 टेस्ट में 7000 से अधिक रन बनाने वाले पुजारा ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में नाकाम रहने के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। वह दलीप ट्रॉफी के दौरान एक बार फिर खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे।

End of Feed