CAN vs IRE Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी आयरलैंड की टीम, सामने होगी कनाडा

CAN vs IRE Toss Update: आज टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में कनाडा और आयरलैंड का मुकाबला है। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम एक-एक मुकाबला हार चुकी है।

टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप ए के मुकाबले में कनाडा का सामना आयरलैंड से होगा। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 13वां मुकाबला है जो नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। पहले मुकाबले में कनाडा को मेजबान यूएसए के हाथो हार मिली थी। इस मुकाबले को यूएसए ने 7 विकेट से हराया था, जबकि आयरलैंड को पहले मुकाबले में टीम इंडिया से हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीम को आगे की रेस में बने रहने के लिए आज का मुकाबला जीतना होगा।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

आयरलैंड बनाम कनाडा (साभार-X)

हेड टू हेड में बराबरी पर दोनों टीम

हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीम बराबरी पर खड़ी है। अब तक दोनों टीम 4 मैच में एक दूसरे से भिड़ी है। दो मुकाबले में कनाडा को जीत मिली है जबकि 2 में आयरलैंड ने बाजी मारी है।

End of Feed