'मुझे बलि का बकरा बनाया गया,' पैट कमिंस के बायन पर भड़के कैमरून बैनक्रॉफ्ट, बॉल टेंपरिंग मामले में पर किया चौंकाने वाला खुलासा

सैंडपेपर गेट कांड में शामिल कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया है कि पूरी टीम को इस साजिश के बारे में पता था, लेकिन आखिर में केवल तीन खिलाड़ियों को बलि का बकरा बनाया गया। वहीं, डेविड वार्नर ने मामले में सार्वजनिक जांच की मांग करते हुए कहा कि केपटाउन टेस्ट में शामिल लोगों को आगे आकर यह खुलासा करना चाहिए कि पर्दे के पीछे क्या हुआ था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल लाने वाले 2018 सैंडपेपर गेट कांड (बॉल टेंपरिंग) पर अब फिर से नई बहस शुरू हो गई है। उस्मान ख्वाजा के नए खुलासे के बाद से हर दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है। पैट कमिंस के बयान के बाद, अब गेंद से छेड़छाड़ करने वाले मामले में शामिल रहे कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।

ball tampering scandal

कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने कमिंस पर निकाला गुस्सा। फाइल फोटो

कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया है कि पूरी टीम को इस साजिश के बारे में पता था, लेकिन आखिर में केवल तीन खिलाड़ियों को बलि का बकरा बनाया गया। 'सैंडपेपर गेट' कांड से मशहूर इस मामले में प्रमुख भूमिका के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैनक्रॉफ्ट, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस विवाद के बाद बैनक्रॉफ्ट फिर से कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाए, जबकि स्मिथ और वार्नर ने वापसी की।

End of Feed