हटा नहीं हटाया गया, मैकुलम ने किया इंग्लैंड क्रिकेट के झूठ का पर्दाफाश, फैंस से मांगी माफी

इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कोच ब्रैंडन मैकुलम ने मैनेजमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट के बयान में कहा गया था कि उन्होंने खुद से कोचिंग का पद छोड़ा था, लेकिन अब जो सच्चाई सामने आई है वो चौंकाने वाली है।

ब्रैंडन मैकुलम ने टेस्ट टीम के कोचिंग पद से हटाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उनके कोचिंग पद से हटने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने जो बयान जारी किया था, उसके तहत ब्रैंडन मैकुलम ने खुद यह पद छोड़ा था, लेकिन मैकुलम की प्रतिक्रिया ने इंग्लैंड क्रिकेट के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कोच के तौर पर अपने नतीजों के लिए इंग्लैंड के क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगी है और माना कि ’अब किसी और को मौका देने का समय आ गया है।’ इंग्लैंड के अगले कोच के तौर पर कई दिग्गजों का नाम चल रहा है। राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन के अलावा तीसरा नाम एंडी फ्लावर का है जिसकी चर्चा हो रही है।

Brendon McCullum

ब्रैंडन मैकुलम (साभार-X)

मैकुलम व्हाइट बॉल टीम के प्रभारी बने रहेंगे लेकिन रविवार को उन्हें टेस्ट क्रिकेट में इस भूमिका से हटा दिया गया जो वह 2022 से संभाल रहे थे। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने पुष्टि की कि उन्हें हटाया गया था और उन्होंने खुद पद नहीं छोड़ा था जैसा कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा था। एजबेस्टन में सोमवार को उन्होंने कहा, ’’हां, मुझे पद से हटा दिया गया। मैं निराश था लेकिन साथ ही मैं इस फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। हमारा प्रमुख उद्देश्य इंग्लैंड के पक्ष में रिजल्ट देना था और असल में हमारे नतीजे उतने अच्छे नहीं थे। अब किसी और को मौका देने का समय आ गया है।’’

End of Feed