T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Blind T20 World Cup 2024: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर मच रहे बवाल के बीच पाकिस्तान के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय खेल मंत्रालय ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की परमिशन दे दी है।

Blind T20 World Cup 2024: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को 17 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम को दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने की मंजूरी दे दी लेकिन उसे अभी गृह और विदेश मंत्रालय से हरी झंडी मिलना बाकी है।चौथा दृष्टिबाधित विश्व कप 22 नवंबर से तीन दिसंबर तक लाहौर और मुल्तान में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।संबंधित मंत्रालयों से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय टीम 21 नवंबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाएगी।

blind cricket

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम (फोटो- X)

दृष्टिबाधित टीम को ऐसे समय में पाकिस्तान का दौरा करने की मंजूरी मिली है जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सूचित किया है कि उनकी टीम अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकती।बीसीसीआई ने इस संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को पत्र लिखा है जिससे चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अधर में लटक गया है।

End of Feed