रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम का ऐलान, जमानत पर चल रहे अभिषेक पोरेल को मिली जगह

बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में बलात्कार मामले में जमानत पर रिहा अभिषेक पोरेल को टीम में शामिल किया गया है।

कोलकाता: विवादों में घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को बुधवार को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया। बंगाल को सत्र के अपने पहले मुकाबले में कल्याणी में दिल्ली से भिड़ना है। पोरेल को हाल में बलात्कार के एक मामले में जमानत मिली थी। उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली बंगाल टीम में जगह दी गई है जो एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर दिल्ली का सामना करेगी।

Abhishek Porel

अभिषेक पोरेल (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

कल्याणी में बंगाल खेलेगा पहला मुकाबला

बंगाल का सत्र का पहला मुकाबला कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स से कल्याणी स्थानांतरित कर दिया गया है। ईडन गार्डन्स में 10 अक्टूबर को महालया से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और वापसी की कोशिश कर रहे आकाश दीप को भी शामिल किया गया है। आकाश दीप न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। बंगाल और दिल्ली एलीट ग्रुप सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज के साथ शामिल हैं। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक बंगाल की टीम पहुंची थी जहां उसे जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed