NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद भी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स खुश नहीं हैं। एक दिन और दो सेशन रहते पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस वेन्यू पर यह दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच था। नतीजतन यह मुकाबला केवल 167 ओवर में खत्म हो गया। पिच की स्थिति इतनी खराब थी कि तेज गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले हो गई। चार गेंदबाजों ने फाइफर लिया। काइल जैमिसन, गस एटकिंसन, रॉबिन्सन और नाथन स्मिथ ने फाइफर लिया। इस जीत के बाद बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स की पिच को लेकर जो कहा वो चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पिच टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सही नहीं है। दरअसल बारिश से बाधित मैच में पिच ऐसी हो गई थी जिस पर असमान उछाल देखने को मिली, जिससे स्टोक्स खुश नहीं दिखे।
बेन स्टोक्स (साभार-X)
मैच के बाद उन्होंने कहा 'जो टेस्ट क्रिकेट को चाहते हैं, जो टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा दे सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह पिच वैसी थी। मुझसे अक्सर फॉर्मेट को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, लोग टेस्ट क्रिकेट को बचाने की बात भी करते हैं। मेरे लिए यह फॉर्मेट इन सब चीजों से बढ़कर है। यह पांच दिनों तक खेला जाना चाहिए, अगर बारिश का व्यवधान नहीं आए तो। जो लोग यह मानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ फॉर्मेट होना चाहिए और इसे खत्म नहीं होना चाहिए, उनके लिहाज से यह आदर्श नहीं है।"
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज
हालांकि, लॉर्ड्स ग्राउंड के मालिक मैरीलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने पिच की इस स्थिति के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहराया और लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे सबसे छोटे टेस्ट मैच के बाद माफी जारी की। दूसरा टेस्ट मैच 17 जून को द ओवल में शुरू होगा, जबकि तीसरा टेस्ट 25 जून को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।
