IND vs ENG: सीरीज गंवाने के बाद बेन स्टोक्स ने की टीम इंडिया की ‘बेंच स्ट्रेंथ' की तारीफ

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 10, 2024, 09:27 AM IST

IND vs ENG: सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया के बेंच स्ट्रैंथ की तारीफ की। स्टोक्स को कप्तानी मिलने के बाद पहली बार इंग्लैंड को हार मिली है। बेन स्टोक्स बतौर बल्लेबाज भी इस सीरीज में फेल रहे।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शनिवार को कहा कि ‘बैजबॉल’ शैली पर डटे रहना उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ और साथ ही स्वीकार किया कि भारत ने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लिया जिससे वह अपनी घरेलू परिस्थितियों में धाकड़ बना रहा। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहले टेस्ट में जीत से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली मेजबान टीम के लगातार दबदबे से श्रृंखला 1-4 से गंवा दी।

Rohit Sharma Ben stokes

रोहित शर्मा और बेन स्टोक्स (साभार-BCCI)

स्टोक्स ने अंतिम टेस्ट खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं भारतीय टीम की जितनी प्रशंसा करूं, वो कम है और वे अपनी घरेलू परिस्थितियों में शेर हैं। निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति पर काफी कुछ कहा गया। लेकिन इस श्रृंखला ने भारतीय क्रिकेट की गहराई दिखा दी है।’’ इस श्रृंखला में विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं खेले।

End of Feed