जोस बटलर के इस्तीफे के बाद अब ये दिग्गज बन सकता है इंग्लैंड का नया ODI कप्तान, टीम में होगी वापसी

Ben Stokes Can Become New Captain Of England ODI Team: चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने टूर्नामेंट में अपने अंतिम मैच से पहले ही कप्तानी से इस्ताफी दे दिया था। अब खबर है कि एक महान खिलाड़ी टीम में वापसी करके कप्तानी संभाल सकता है, कौन है ये धुरंधर, आइए जान लेते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड वनडे क्रिकेट टीम को मिलेगा नया कप्तान
  • बेन स्टोक्स वापसी करके संभाल सकते हैं कमान
  • चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद बटलर ने दिया था इस्तीफा

New England ODI Captain: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड वनडे टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। उनकी टीम टूर्नामेंट में खेले अपने सभी 3 मैच हारकर बाहर हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए अंतिम मैच से पहले ही जोस बटलर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स सीमित ओवरों के प्रारूप में अगले कप्तान हो सकते हैं और ईसीबी के निदेशक रॉब की ने कहा कि खुद को एक शानदार स्ट्रैटजिस्ट साबित कर चुके बेहतरीन ऑलराउंडर के नाम पर विचार नहीं करने वाला मूर्ख ही होगा।

Ben Stokes Set To Be New Captain Of England ODI Team

इंग्लैंड वनडे टीम

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। उन्होंने 2023 विश्व कप के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है जब उन्होंने इस प्रारूप से विदा लेने का अपना फैसला वापिस ले लिया था। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में पुरूष क्रिकेट निदेशक की ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘‘बेन स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से हैं। उसके नाम पर विचार नहीं करने वाला मूर्ख होगा।’’

End of Feed