इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड टीम के वर्तमान कोच ब्रेंडन मैकुलम का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह कारनामा किया। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के दौरान न्यूजीलैंड के डेब्यूटेंट स्कॉट कुगलेन की गेंद पर छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
बेन स्टोक्स ने तोड़ा ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड
स्टोक्स ने 33 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 3 चौके और 2 छ्क्के लगाए। उन्हें ऑलराउंडर मिचेल ब्रेसवेल ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों स्टंप कराया।
अब उनके 90 मैच में 109 छक्के हो गए हैं और वह मैकुलम के 101 मैच में 107 छक्के से आगे निकल गए हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें क्रिस गेल, एडम गिलक्रिस्ट और जैक कैलिस जैसे बड़े नाम हैं।
शानदार रही है स्टोक्स और मैकुलम की जोड़ी
जब से इंग्लैंड के कोच की जिम्मेदारी ब्रेंडन मैकुलम ने संभाली है और कप्तान बेन स्टोक्स बने हैं, तब से इंग्लैंड की टीम लगातार अलग ब्रांड की क्रिकेट खेल रही है। इन दोनों की जोड़ी में इंग्लैंड ने अब तक 10 टेस्ट मैच में से 9 में जीत दर्ज की है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 124 प्वाइंट के साथ 5वें नंबर पर हैं।Historic moment - Ben Stokes has most sixes in Test cricket. t.co/5UcXmKQm3W
— ANI (@ANI) Feb 18, 2023
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बेन स्टोक्स -108 छक्केब्रेंडन मैकुलम-107 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट- 100 छक्के
क्रिस गेल- 98 छक्के
जैक कैलिस-97 छक्के
