क्रिकेट

IND Women vs ENG Women live cricket streaming: इंग्लैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी टीम इंडिया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 01:01 PM IST

IND-W vs ENG-W Live Score Streaming, India vs England Women's T20 World Cup Live Cricket Score Streaming Online: टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया विजयी हैट्रिक पूरी करके सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जानिए इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम(साभार BCCI Women)

Photo : Twitter

IND-W vs ENG-W Live Score Streaming, India vs England Women's T20 World Cup Live Cricket Score Streaming Online: टी20 विश्व कप 2023 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को पहले दो मुकाबलों में पटखनी देने के बाद भारतीय टीम शनिवार को अपने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में कब होगी भारत-इंग्लैंड के बीच भिड़ंत? (INDW vs ENG T20I Date)महिला टी20 विश्व कप 2023 में कब होगी भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज (18 फरवरी 2023, शनिवार) को खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा ? (India Women vs England Women Match Venue)

महिला टी20 वर्ल्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (India Women vs England Women Match Time)

महिला टी20 वर्ल्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले को आप कहां देख सकते हैं। (Where to watch INDW vs ENGW T20 World Cup Match on TV)

महिला टी20 विश्व कप 2023 में होने वाला मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch INDW vs ENGW T20 World Cup Match Live streaming)

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article