आरसीबी के पूर्व कप्तान और वर्तमान कप्तान ने वुमेन आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी के कप्तान की घोषणा कर दी है। आरसीबी ने एक वीडियो जारी कर इस बात की घोषणा की और बताया कि वुमेन आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी की कमान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना के हाथ में होगी।
विराट ने कहा कि आरसीबी की लेगेसी को आगे बढ़ाने का जिम्मा जर्सी नंबर 18 को दिया गया है। आपको बता दें कि जर्सी नंबर 18 स्मृति मंधाना का है और वह आरसीबी की कप्तान नियुक्त की गई हैं। इस मौके पर आरसीबी के चेयरमेन प्रथमेश मिश्रा ने कहा 'स्मृति हमारे प्ले बोल्ड फिलॉसफी और क्रिकेट योजनाओं के अनुकूल है, इसलिए हमने उन्हें नेतृत्व की भूमिका सौंपी है, और हमें विश्वास है कि स्मृति आरसीबी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।
सबसे महंगी बिकी थी स्मृति मंधानी
13 फरवरी को हुए वुमेन आईपीएल के पहले ऑक्शन मे सबसे ज्यादा चर्चा स्मृति मंधानी की ही थी, क्योंकि आरसीबी ने उसे सबसे महंगी कीमत 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह ऑक्शन में बिकने वाली पहली खिलाड़ी भी थीं। स्मृति के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो
