Ashes 2025: टीम में जगह बनाने के लिए ग्रीन से मुकाबला करने के लिए तैयार वेबस्टर

एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच टक्कर शुरू हो गई है। इस बार मुकाबला दो ऑलराउंडर के बीच है। कैमरन ग्रीन की वापसी ने ब्यू वेबस्टर की मुश्किलें बढ़ा दी है।

ब्यू वेबस्टर ने इसी साल ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। इसके बाद टेस्ट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन वेबस्टर ने स्वीकारा है कि कैमरन ग्रीन की वापसी से एशेज सीरीज में उनके स्थान पर खतरा मंडरा सकता है। वेबस्टर एशेज से पहले शेफील्ड शील्ड में खुद को साबित करना चाहते हैं। ग्रीन इस समर फिर से गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं। ऐसे में वेबस्टर के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना चुनौती होगी। 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' ने सोमवार को वेबस्टर के हवाले से कहा, "जब आप शीर्ष स्तर पर खेलते हैं, तो अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि देश में कई शानदार क्रिकेटर हैं, खासतौर पर कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ी।"

beau webster

ब्यू वेबस्टर (साभार-ICC)

लंबी कद-काठी के इस खिलाड़ी ने कहा, "ग्रीन इस समर में गेंदबाजी भी करेंगे, जिससे बतौर ऑलराउंडर नंबर छह के स्थान पर मेरे लिए खतरा मंडराएगा। मैं अपने करियर में पहले भी कई बार ऐसी स्थिति में रहा हूं, जब मुझे या तो अगले स्तर तक जाने के लिए, या फिर टीम में बने रहने के लिए रन बनाने पड़े। यह मेरे लिए नया नहीं है।"

End of Feed