BCCI किसी के साथ अन्याय नहीं करती, सूर्यवंशी के डेब्यू पर आई उपाध्यक्ष की प्रतिक्रिया

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज कर दिया कि सूर्यवंशी को जान बूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वैभव को भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई योग्यता के आधार पर अवसर देता है और उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज कर दिया कि सूर्यवंशी को जान बूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वैभव के बारे में कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि वह भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगा और अपनी अलग पहचान बनाएगा।

rajeev shukla on vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

सूर्यवंशी बने सबसे युवा भारतीय

शनिवार को टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने जैसे ही वैभव को डेब्यू कैप सौंपी, उन्होंन सचिन तेंदुलकर के सबसे युवा भारतीय बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, जबकि सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed