स्टेडियम में हो सकता है आयोजन... बीसीसीआई के सचिव ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल को लेकर दिया बड़ा बयान

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने रविवार को कहा कि बोर्ड इस सत्र की दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के बजाय किसी स्टेडियम में कराने की संभावना पर विचार करेगा।

बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने रविवार को कहा कि बोर्ड इस सत्र की दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के बजाय किसी स्टेडियम में कराने की संभावना पर विचार करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू क्रिकेट के अधिक मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को खेलते हुए देखने का मौका मिल सके।

Devajit Saikia

देवजीत सैकिया (फोटो क्रेडिट AI Generated)

भारत का 2026-27 घरेलू सत्र दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा जिसका आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई के ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में किया जाना है। इस परिसर में दर्शकों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे में सैकिया ने कम से कम फाइनल के आयोजन स्थल पर पुनर्विचार का संकेत दिया। सैकिया ने बीसीसीआई ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में चुनिंदा मीडिया से बातचीत में कहा,'जब इस जमीन का अधिग्रहण किया था तब इसमें कुछ शर्तें शामिल थीं। इनके तहत इस परिसर में दर्शकों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं है। यह सरकार का नियम है और हम इसका उल्लंघन नहीं कर सकते।'

End of Feed