chief selector salary: चीफ सेलेक्टर की बढेगी सैलेरी, जानिए कितना कमाएंगे अजीत अगरकर

बीसीसीआई को नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है। 4 जुलाई को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर के नाम पर मुहर लगा दी गई। अब रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई, चीफ सेलेक्टर की सैलेरी बढ़ाने की योजना बना रहा है। ऐसे में इसका सीधा फायदा नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगर को होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई बढ़ा सकता है चीफ सेलेक्टर की सैलेरी
  • अजीत अगरकर बने हैं नए चीफ सेलेक्टर
  • 3 करोड़ सालाना हो सकती है सैलेरी

बीसीसीआई को अपना नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है। 4 जुलाई को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुन लिया गया। वह चेतन शर्मा का स्थान लेंगे जिन्हें बीते फरवरी माह में अपना पद स्टिंग ऑपरेशन के कारण छोड़ना पड़ा था। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े अगरकर के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी सैलेरी में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

ajit agarkar salary

अजीत अगरकर (साभार-Instagram)

क्रिकबज के एक रिपोर्ट के अनुसार अजीत अगरकर इस पद के लिए इंटरेस्टेड इसलिए नहीं थे, क्योंकि इसकी सैलेरी कम थी। चीफ सेलेक्टर को पहले सालाना 1 करोड़ दिया जाता था। लेकिन अब बीसीसीआई की तरफ से चीफ सेलेक्टर की सैलेरी को सालाना 3 करोड़ करने की बात कही जा रही है। इसके अलावा अन्य सेलेक्टर्स की सैलेरी भी बढ़ाई जा सकती है, जो फिलहाल सालाना 90 लाख रुपये है।

End of Feed