मुंबई। पुरुष आईपीएल की जगह अब विमेंस प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान एक धुन सुनाई देगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने सोमवार को विमेंस प्रीमियर लीग की धुन रिलीज की। यह महज छह सेकंड का ऑडियो है। विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। ओपनिंग मैच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा।
विमेंस प्रीमियर लीग का लोगाे। (WPL/BCCI)
The sound that's about to sweep the nation! With the #TATAWPL mere days away, we can barely contain our excitement… t.co/bOYhlMcLmk
— ANI (@ANI) Feb 27, 2023
छह टीमों के बीच होंगे 22 मुकाबले
विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम डीवाय पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले यानी एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे।
