टीम इंडिया के टी20 कप्तान को जय शाह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले-एक्साइटेड हूं

Suryakumar Yadav Birthday: सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन के मौके पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आने वाले बांग्लादेश सीरीज के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दी। श्रीलंका दौरे से पहले उन्हें टी20 में भारत का कप्तान बनाया गया।

Suryakumar Yadav Birthday: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को शनिवार को उनके 34वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (27)

जय शाह और सूर्यकुमार यादव (साभार-Twitter)

टी20 फॉर्मेट में सूर्या एक दिग्गज और आक्रामक बल्लेबाज हैं। उन्होंने पुरुषों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग हासिल की। उनके करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट टी20 विश्व कप फाइनल में डेविड मिलर का शानदार कैच था, जिसने भारत की झोली में विश्व कप डालने में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed