IPL 2025: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, कांट्रेक्ट के अलावा अलग से मिलेगी मैच फीस

IPL 2025 Match Fees: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 से पहले एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए खिलाड़ियों को अलग से मैच फीस देने का फैसला किया है। इसका ऐलान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया है। इसके तहर हर मैच के लिए प्लेयर को 7.5 लाख रुपए अलग से मिलेंगे।

IPL 2025 Match Fees: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को एक बड़ी सौगात दे दी है। बीसीसीआई सचिव ने ये ऐलान किया है कि अब खिलाड़ियों को कांट्रेक्ट के अलावा हर मैच खेलने के लिए अलग से फीस दी जाएगी।बीसीसीआई सचिव द्वारा एक्स पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक हर मैच खेलने के लिए खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपए मैच फीस दी जाएगी। बता दें कि ये मैच फीस भारत के लिए वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों से भी ज्यादा है। अगर कोई खिलाड़ी सारे मैच खेलता है तो उसे 1.09 करोड़ मैच फीस अलग से मिल सकती है। इसका कांट्रेक्ट से कोई भी लेना देना नहीं होगा। वहीं टीमों को मैच फीस देने के लिए अलग से बजट बनाने को कहा गया है। टीमों को 12.60 करोड़ रुपए अलग से रखने होंगे।

IPL 2025: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, कांट्रेक्ट के अलावा अलग से मिलेगी मैच फीस

ये हमारे खिलाड़ियों के लिए नया युग है- जय शाह

इस सौगात का ऐलान करते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा है कि '#IPL में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं! एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।प्रत्येक फ्रैंचाइज़ सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी! यह #IPL और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है!'

End of Feed