रोहित का अपमान करने वाले शमा मोहम्मद को बीसीसीआई का जवाब

टीम इंडिया के कप्तान को लेकर की गई टिप्पणी पर अब बीसीसीआई की तरफ से जवाब आया है। कांग्रेस की प्रवक्ता ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी। इतना ही नहीं रोहित को उन्हें बाकी कप्तानों की तुलना में सबसे अप्रभावी करार दिया था।

भारतीय कप्तान, रोहित शर्मा की कप्तानी और फिटनेस के स्तर पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद को अब बीसीसीआई ने जवाब दिया है। बीसीसीआई की ओर से सचिव वजीत सैकिया ने रोहित का बचाव करते हुए इस पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा 'ऐसे में जबकि भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी खेल रही है, एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा इस तरह का ‘ओछा’ बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में दुबई में मंगलवार को आस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलेगी।

Dr.Shama Mohamed On Rohit Sharma

शमा मोहम्मद और रोहित शर्मा (साभार-X)

सैकिया ने पीटीआई से कहा,‘‘ यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा ओछा बयान दे रहा है, जब टीम इतना महत्वपूर्ण आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही है। इससे व्यक्ति या टीम का मनोबल गिर सकता है।’’

End of Feed