ऋषभ पंत-जसप्रीत बुमराह सहित पांच खिलाड़ियों के बारे में बीसीसीआई ने दी अच्छी खबर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 21, 2023, 07:11 PM IST

बीसीसीआई ने एनसीए में रिहैब से गुजर रहे ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह सहित पांच खिलाड़ियों से संबंधित मेडिकल अपडेट जारी किया है।

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कई अहम खिलाड़ी इन दिनों चोट से उबर रहे हैं। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस अय्यर एनसीए में कड़ी मेहनत करके पूरी तरह फिट होने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। इसका खामियाजा खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर उठा रहे हैं वहीं टीम को भी उनकी गैरमौजूदगी से नुकसान हुआ है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं दिग्गज

ऐसे में बीसीसीआई ने शुक्रवार को ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह सहित पांच खिलाड़ी की रिकवरी के बारे में मेडिकल अपडेट आधिकारिक तौर पर जारी किया है जिससे की विश्व कप से पहले प्रशंसकों के मन में उठ रही शंकाओं पर विराम लग सके। ये सभी खिलाड़ी बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे हैं।

End of Feed