बीसीसीआई ने चार महीने बाद मंगाए खाली पड़े चयनकर्ता पद के लिए आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2023, 09:27 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली पड़े सीनियर सिलेक्शन कमिटी के उत्तरी क्षेत्र के चयनकर्ता पद के लिए आवेदन मंगाए हैं।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी गोपनीय जानकारी का खुलासा करने के कारण राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष के पद से चेतन शर्मा को इस्तीफा देने के लिए कहने के ठीक चार माह बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पद के लिए औपचारिक तौर पर आवेदन मंगाए हैं।

BCCI Logo

बीसीसीआई लोगो

30 जून है आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख 30 जून है और उम्मीद है कि चयन समिति का नया सदस्य उस पैनल का हिस्सा होगा जो आयरलैंड श्रृंखला के लिए टीम चुनेगी। इससे पहले उसके देवधर ट्रॉफी अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के मुकाबले देखने की संभावना है। पद के लिए पात्रता का मापदंड पूर्व की तरह ही है। आवेदकर्ता का सात टेस्ट या 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय या कम से कम 30 प्रथम श्रेणी मैच खेलना अनिवार्य है जबकि उसे सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम पांच साल हो गए हों।

End of Feed