क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने किया अंडर-19 विश्व चैंपियन्स का सम्मान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 07:15 PM IST

पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया का सम्मान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह और द ग्रेट सचिन तेंदुलकर मौजूद थे। भारत ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहे। सचिन ने सभी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आगे इसी प्रदर्शन को दोहराने की बात कही।

WOMEN IN BLUE.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय अंडर 19 टीम ने हाल ही में शेफाली वर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था। टीम इंडिया, इंग्लैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर पहली बार अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनी थी।

End of Feed