Team India: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन चुनी जाएगी टीम इंडिया, रिंकू की लग सकती है लॉटरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2024, 05:19 PM IST

Team India: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में खबर आ रही है कि अप्रैल में टीम इंडिया का चयन हो सकता है। टीम इंडिया 4 जून को अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जून में होगा टी20 वर्ल्ड कप
  • अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा वर्ल्ड कप
  • अप्रैल में हो सकता है टीम इंडिया का चयन

Team India:अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम के अप्रैल के अंतिम हफ्ते में चुने जाने की संभावना है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टीम सौंपने की अंतिम तारीख एक मई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Team India Playing 11 for T20 world Cup

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग (साभार-BCCI)

लेकिन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को 25 मई तक अपनी शुरूआती टीम में खिलड़ियों को बदलने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘भारतीय टीम का चयन अप्रैल के अंतिम हफ्ते के दौरान किया जायेगा और इस समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला हिस्सा खत्म हो जायेगा जिससे राष्ट्रीय चयन समिति दावेदारों की फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने की स्थिति में होगी। ’’

End of Feed