वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के मैच वेन्यू में हुआ बदलाव, जानें अब कहा होगा मुकाबला

बीसीसीआई ने घरेलू सीजन के लिए वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेन्यू में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के लिए किया गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुताबिक कोलकाता के ईडन गार्डन और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम भारत के आगामी घरेलू सत्र के दौरान क्रमशः वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने आवंटित टेस्ट मैचों की अदला-बदली करेंगे। दिल्ली को पहले 14 से 18 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट की मेजबानी करनी थी, लेकिन अब वह 10 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा।

BCCI UPDATED Venue

बीसीसीआई (साभार-X)

बीसीसीआई की सोमवार को जारी विज्ञप्ति में स्थल परिवर्तन का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन समझा जाता है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नवंबर के मध्य में वायु प्रदूषण के स्तर के खतरनाक होने के कारण यह फैसला लिया गया है। कुछ साल पहले भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मैच के दौरान श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षकों ने मास्क पहने हुए थे और कुछ को कथित तौर पर सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

End of Feed