इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अंतिम दो अनॉफीशियल टेस्ट के लिए इंडिया-ए का ऐलान, रिंकू सिंह की हुई एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 20, 2024, 05:25 PM IST

बीसीसीआई ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अंतिम दो अनॉफीशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए का ऐलान कर दिया है। टीम में रिंकू सिंह और कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है।

मुंबई: इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ तीन मैच अनॉफीशियल टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए ने टीम का ऐलान कर दिया है। पहले मुकाबले में बल्ले से नाकाम रहे अभिमन्यु ईश्वर इन दो मुकाबलों में भी टीम की कमान संभालेंगे। सरफराज खान को दूसरे मुकाबले के लिए टीम में जगह मिली है लेकिन तीसरे मैच से पहले वो दल से अलग हो जाएंगे। उनकी जगह टीम में टीम इंडिया नए टी20 स्टार रिंकू सिंह खेलते दिखाई देंगे।

Rinku singh

रिंकू सिंह

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। वो दूसरे और तीसरे दोनों मैच की टीम में है। कुशाग्र केएस भरत की जगह लेंगे जो पहले मैच के बाद भारतीय टेस्ट टीम से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जुड़ेंगे। वहीं टेस्ट टीम में शामिल किए गए ध्रुव जुरेल की जगह उपेंद्र यादव लेंगे।

End of Feed