क्रिकेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए BCCI ने अचानक इन तीन खिलाड़ियों का नाम टीम इंडिया से जोड़ा

BCCI adds 3 players in Indian squad for Zimbabwe Tour: जिम्बाब्वे में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए कोच वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में टीम इंडिया रवाना हो चुकी है। इस टीम के जाने के बाद अचानक बीसीसीआई ने टीम में तीन और नाम जोड़ने का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इन तीनों खिलाड़ियों के नाम पोस्ट किए हैं।

Image

बीसीसीआई (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2024
  • टीम इंडिया जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई
  • बीसीसीआई ने अंतिम क्षणों में तीन नए नाम टीम में जोड़े

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से हरारे में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए जिंबाब्वे रवाना हो गई है। टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे जबकि युवा खिलाड़ी रियान पराग और अभिषेक शर्मा को पिछले आईपीएल में उनके प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने अंतिम समय में तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। ये खिलाड़ी हैं साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) और हर्षित राणा (Harshit Rana)। इन तीनों खिलाड़ियों को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि कुछ खिलाड़ी अभी भी वेस्टइंडीज से समय पर लौट नहीं सके हैं।

टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व सलामी बल्लेबाज रहे कप्तान गिल ब्रेक पर थे और वह अमेरिका से सीधे हरारे में टीम से जुड़ेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमान में सवार लोगों की तस्वीरें ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं जिनमें अभिषेक, पराग, रुतुराज गायकवाड़, आवेश खान, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे और एनसीए प्रमुख लक्ष्मण शामिल हैं।

टीम के पांच सदस्य - शिवम दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और खलील अहमद या तो टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे या रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ थे। भारत की विश्व चैंपियन टीम तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंसी हुई है। ये सभी बाद में टीम से जुड़ेंगे।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला युवाओं को भविष्य की श्रृंखलाओं के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका देगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article